LPG Cylinder Price: 1 दिसंबर से ₹16.50 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट..
LPG Cylinder Price hike: सरकारी तेल पीएसयू ने 1 दिसंबर 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 की बढ़ोतरी हुई है.
LPG Cylinder Price hike: उत्तर भारत में सर्दियां शुरू होते ही ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसका सीधा असर LPG सिलेंडर के इस्तेमाल और कीमतों पर पड़ रहा है. सरकारी तेल कंपनी PSU ने 1 दिसंबर 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है.
दिल्ली में नई कीमतें
![]() |
| LPG Cylinder Price: 1 दिसंबर से ₹16.50 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट.. |
अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी की गई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है जब इस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अन्य शहरों में कीमत
अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं:
कोलकाता: ₹1927.00
मुंबई: ₹1771.00
चेन्नई: ₹1980.50
वाणिज्यिक सिलेंडरों की बढ़ती कीमत का सीधा असर बाहर खाने-पीने पर पड़ेगा, जिससे होटलों और रेस्तरांओं का खर्च बढ़ सकता है।
5 महीने से लगातार बढ़ रही हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
1 नवंबर को: ₹62 की वृद्धि
1 अक्टूबर को: ₹48.50 की वृद्धि
1 सितंबर को: ₹39 की वृद्धि
1 अगस्त को: ₹6.50 की वृद्धि
एलपीजी सिलेंडर की स्थिति
घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वर्तमान कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹803.00
कोलकाता: ₹829.00
मुंबई: ₹802.50
चेन्नई: ₹818.50
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी एक साल में अधिकतम 12 सिलेंडर पर मिलती है। 1 अगस्त 2024 के बाद इस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।
